फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार के प्रयास के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी को तहरीर देकर पड़ोसी के लड़के पर कपड़ा फैलाने छत पर जाते समय अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ अश्लील हरकतें करने व एक से दुराचार की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसएसपी ने थाना मझोला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन

एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि उसकी व उसके पड़ोसी की छत आपस में मिली हुई है। महिला का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री जब छत पर कपड़े फैलाने जाती है तो पड़ोस युवक अपनी छत पर पहुंच अश्लील हरकतें करता है। इससे उसकी पुत्री काफी डरी रहती है। आरोप है कि 17 अगस्त को उसकी 12 वर्षीय दूसरी पुत्री छत पर कपड़े फैलाने गई तो आरोपी युवक ने उसे छत पर दबोच लिया। दुराचार का प्रयास करने लगा। इसी बीच उसके छत पर पहुंच जाने से आरोपी युवक भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मझोला पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें