फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी स्पेशल: 12 ट्रेनों में कुल 321 यात्रियों ने किया सफर

Wed, 07 Oct 2020 03:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपीएससी परीक्षा के दृष्टिगत रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाईं। इन ट्रेनों में परीक्षार्थियों ने रुचि नहीं दिखाई। मंडल में 6 जोड़ी (12) ट्रेनें चलाई गईं। जिनमें कुल 321 परीक्षार्थियों ने ही सफर किया। वहीं मुरादाबाद - अलीगढ़ स्पेशल ट्रेन को एक यात्री भी मयस्सर नहीं हुआ। यह ट्रेन खाली ही चली। कुल 12 ट्रेनों में 321 टिकटों से रेलवे को 19 हजार 590 रुपये किराया प्राप्त हुआ। जबकि ट्रेनों के परिचालन में रेलवे के लगभग 48 लाख रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल में 3 व 4 अक्तूबर को चलाई गई परीक्षा स्पिेशल ट्रेनों से रेलवे को घाटा ही हासिल हुआ। इससे पहले भी यूपीएससी एनडीए की परीक्षा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों से भी रेलवे को निराशा ही मिली थी। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या अपेक्षा के विपरीत रही।

यूपीएससी स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों व आय का विवरण
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक यात्री आय
04301-02 बरेली-गाजियाबाद-बरेली 09 590
04303-04 बरेली-लखनऊ-बरेली 08 560
04305-06 बालामऊ-बरेली-बालामऊ 67 3715
04307-08 देहरादून-बरेली-देहरादून 94 5040
04309-10 मुरादाबाद-देहरादून-मुरादाबाद 139 9470
04311-12 मुरादाबाद-अलीगढ़-मुरादाबाद 04 215
कुल यात्री   321  
कुल आय     19,590
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें