फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री भूपेंद्र और विधायक रितेश अदालत में पेश, सुनवाई टली

Wed, 07 Oct 2020 03:08 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुरादाबाद। छह साल पुराने बहुचर्चित कांठ बवाल प्रकरण में सोमवार को पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और मुरादाबाद नगर विधायक रितेश गुप्ता समेत कई आरोपी अदालत में हाजिर हुए। वाद वापसी के लिए अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ता के निधन के कारण सोमवार को न्यायिक कामकाज ठप होने से सुनवाई टल गई। अदालत ने इस प्रकरण में बहस के लिए अगली तारीख दो नवंबर तय की है।
विज्ञापन


कांठ थानाक्षेत्र के अकबरपुर चैदरी गांव में धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतारने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इस मामले को लेकर कांठ में चार जुलाई 2014 को महापंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान बवाल हो गया था। भीड़ ने रेल ट्रैक पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद पथराव और लाठी चार्ज भी किया गया था। इस बवाल में मुरादाबाद के तत्कालीन डीएम चंद्रकांत की आंख में चोट आई थी।

इस मामले में पुलिस की ओर से केस दर्ज किए गए थे। जिसमें भाजपा के तत्कालीन क्षेत्रीय अध्यक्ष और वर्तमान पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और तत्कालीन भाजपा महानगर अध्यक्ष रहे मुरादाबाद नगर विधायक रितेश गुप्ता समेत 69 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराआें में केस दर्ज किया था। इस मामले की सुनवाई एमपी/एमएलए स्पेशल न्यायाधीश एडीजे-2 की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन


शासन ने केस वापसी का निर्णय लिया है। जिस पर सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी। कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और भाजपा विधायक रितेश गुप्ता समेत अन्य आरोपी अदालत में हाजिर तो हुए लेकिन सुनवाई टल गई। सोमवार को अधिवक्ता के निधन की वजह से न्यायिक कार्य ठप रहा। सरकार की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मुनीष भटनागर उपस्थित हुए। अब इस मामले में दो नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें