फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित महिला की मौत, मां-बेटी और सास समेत नौ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित एक महिला की सोमवार सुबह मौत हो गई। सोमवार को कोरोना के नौ नए पॉजिटिव मरीज भी आए हैं। इनमें कोठीवाल नगर निवासी मां-बेटी और सास हैं। निजी अस्पताल का एक डाक्टर भी पॉजिटिव आया है। बाकी संक्रमित अलग-अलग हॉटस्पॉट इलाकों से हैं। संक्रमित मरीजों में दिल्ली निवासी एक सीए भी हैं। मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करवा दिया है। नौ नए पॉजिटिव के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 314 और मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि नागफनी निवासी 66 साल की महिला को 11 जून को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले महिला विवेकानंद में भर्ती थी। विवेकानंद के चिकित्सकों ने उसका सैंपल कराया था। सैंपल पॉजिटिव आने के बाद महिला को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। महिला वेंटीलेटर पर थी और सोमवार सुबह महिला की मौत हो गई।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को केजीएमयू से आठ पॉजिटिव और निजी लैब से एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें 13 जून को कोरोना से दम तोड़ने वाले कोठीवाल नगर के गारमेंट्स व्यापारी की 60 साल की पत्नी, 36 साल की बहू और आठ साल की पोती के अलावा दुकान में काम करने वाले 40 साल का कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है। गारमेंट्स व्यापारी की 10 जून को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। लेकिन इससे पूर्व ही उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार और गारमेंट्स की दुकान में काम करने वाले 25 लोगों के सैंपल हुए थे।
विज्ञापन

दौलतबाग निवासी 12 साल की लड़की पॉजिटिव आई है। हरथला में पीतल कारखाने में काम करने वाला लड़की का पिता 11 जून को ही संक्रमित आया था। उसके पॉजिटिव आने के बाद परिवार में तीन लोगों के सैंपल कराए थे, जिनमें 12 साल की बेटी पॉजिटिव आई है। मालवीय नगर निवासी निर्यातक की 26 साल की पत्नी भी कोरोना संक्रमित आई है। निर्यातक की प्रिंस रोड पर फर्म है और परिवार में दो भाई समेत तीन लोग पहले से कोरोना पॉजिटिव हैं। निर्यातक के भाइयों के संक्रमित होने के बाद परिवार में 10 लोगों के सैंपल कराए गए थे। पत्नी समेत चार लोग पॉजिटिव आ गए हैं। बाकी छह लोग निगेटिव हैं।
बुध बाजार स्थित शांपिंग कांपलेक्स में रेडिमेट गारमेंट्स का दुकानदार कोरोना पॉजिटिव आया है। 26 साल के दुकानदार की मां पहले से पॉजिटिव हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। दुकानदार मालवीय नगर में रहता है। मां के संक्रमित आने पर परिवार के 14 लोगों के सैंपल कराए गए। इनमें मां के बाद बेटा भी पॉजिटिव आया है। लाजपत नगर स्थित नर्सिंग होम के चिकित्सक के 54 साल के रिश्ते के ससुर संक्रमित आए हैं। ससुर सीए हैं और दिल्ली आनंद विहार में रहते हैं। वह ऑडिट के लिए मुरादाबाद आए थे। एशियन विवेकानंद अस्पताल के एनेस्थीसिया के डाक्टर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 40 वर्षीय चिकित्सक ने निजी लैब से जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें