फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर हड़प लिए एक करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये हड़प लिए। पुलिस ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर मैनाठेर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट की है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के तख्तपुर अल्ला उर्फ नानकार निवासी फहीम अहमद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर निवासी सलीम अहमद उसकी पहले से अच्छी जान पहचान थी। दोनों का एक दूसरे के घर पर भी आना जाना था। सलीम ने शेयर बाजार में निवेश से अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। उसने बताया कि उसके भाई मुस्तफा, मामा मुजाहिद, मुबारिक अली व मुशाहिद भी उसके साथ काम करते हैं और घर की महिलाएं लैपटॉप से ऑनलाइन काम करती हैं। आरोप है कि शुरुआत में कुछ रकम निवेश कराने के बाद मुनाफा दिया गया। जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से करीब एक करोड़ रुपये लिए गए। इनमें 43.10 लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से और 56.90 लाख रुपये नकद दिए जाने का दावा किया गया है। आरोप है कि बाद में आरोपी रकम लौटाने में टालमटोल करने लगे और कुछ लोग घर से चले गए। पीड़ित का आरोप है कि रकम मांगने पर उसके साथ गाली-गलौज की और झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बैंक खाते का स्टेटमेंट भी पुलिस को दिया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ मैनाठेर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें