फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पांच लाख की मांगकरते हुए पति ने दिया तीन तलाक, पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 03 Oct 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक महिला को उसके पति ने पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लालबाग निवासी गुल बानो ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका निकाह करीब 10 वर्ष पूर्व जनपद बिजनौर के रेहड़ निवासी मेहाराज के साथ हुआ था। शादी के बाद उसने चार बच्चों को जन्म दिए लेकिन अचानक उसके पति और ससुराल वालों ने उस पर अपने मायके से पांच लाख रुपये लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिए। मांग को लेकर भी उसका उत्पीड़न करने लगे।
अन्य महिला से निकाह करने की धमकी दे रहे थे। महिला के अनुसार 23 सितंबर को उसके पति और ससुराल वालों ने मांग पूरी न करने पर उसे बुरी तरह मारा पीटा फिर पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिए। धक्के देकर अपने घर से निकाल दिए। कोतवाल मनोज परमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें