फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी से शिकायत करने पर आरोपी ने फिर वायरल किया युवती के अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमरोहा के सैदनगली थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक और उसके परिवार के लोगों पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि डीआईजी से शिकायत करने पर आरोपियों ने दोबारा वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित युवती ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती एमए की छात्रा है। उसने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि सैदनगली थानाक्षेत्र के उझोरी निवासी युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर उससे दोस्त कर ली थी। आरोपी अक्तूबर 2020 में उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया था। युवती के पिता की ओर से इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। युवती का दावा है कि तब उसे पता चला था कि युवक दूसरे धर्म का है और उसने नाम और धर्म छिपाकर उससे दोस्त की थी।
आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। आरोप है कि उसका धर्म परिवर्तन भी कराया था। पांच माह बाद युवती बरामद हुई थी। इसके बाद युवती अपने परिवार के साथ रहने लगी थी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल की कोशिश कर रहा है। युवती ने आरोपी के साथ जाने से इनकार किया तो आरोपी ने युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पीड़ित युवती ने इस मामले की शिकायत सैदगनली थाने में की, मगर वहां कोई सुनवाई नहीं हो पाई। तब युवती अपनी मां भाई के साथ गुरुवार को डीआईजी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि शिकायत करने के पंद्रह मिनट बाद ही आरोपी ने दोबारा से उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद पीड़ित फिर से डीआईजी कार्यालय पहुंची और उसने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी शलभ माथुर ने गंभीरता को देखते हुए एसपी अमरोहा को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में पहले से एक केस दर्ज है। जिसमें चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। युवती की ओर से अब जो प्रार्थना पत्र दिया गया है। उस प्रार्थना पत्र की जांच के लिए एसपी अमरोहा को निर्देशित किया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शलभ माथुर, डीआईजी, मुरादाबाद रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें