मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में मंगलवार रात बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान श्रवण कुमार (65) के रूप में हुई है। वह मझोला के साउथ लाइनपार के रहने वाले थे। मंगलवार वह मझोला क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आ गए थे। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।