मुरादाबाद। लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने मंगलवार दोपहर अफसरों ने अर्द्धसैनिक बल के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान अफसरों ने दुकानदारों से बातचीत भी की और उनसे अपील की गई कि वह किसी से डरे बिना स्वतंत्र मतदान करें। इंपीरियल तिराहे से पैदल मार्च शुरू किया गया।
एसएसपी बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ ने पैदल मार्च किया। पैदल मार्च इंपीरियल तिराहे से शुरू किया गया। इसके बाद बुधबाजार, टाउन हाल, गुरहट्टी चौराहा, नई बस्ती, लाल मस्जिद, फीलखाना, रेती स्ट्रीट, कटरा नाज, पटपट सराय, बाजार गंज, ताड़ीखाना, जीएमडी रोड, कंजरी सराय होते हुए कोतवाली तक पैदल मार्च किया गया। इस दौरान ड्रोन भी निगरानी की गई। इस दौरान अफसरों की ओर से लोगों से अपील की गई कि वह किसी से डरे बिना मतदान करें। उन्हें कोई डराए धमकाए तो पुलिस की मदद लें। कहीं कोई संदिग्ध या किसी की गतिविधियां संदिग्ध लगें तो पुलिस को सूचना दें। इस दौरान एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, कोतवाली सीओ आलोक अग्रहरी, कटघर सीओ आशुतोष तिवारी, सीओ हाईवे डा. गणेश कुमार गुप्ता, कोतवाली, सिविल लाइंस, कटघर थाना प्रभारी, गलशहीद, मझोला, मुगलपुरा, भगतपुर, मूंढापांडे थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।