फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकमैन को थप्पड़ जड़ने वाला कार्यालय अधीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ड्यूटी पर देरी से आने पर ट्रैकमैन को थप्पड़ मारने वाले कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई की है। आरोपी पीपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनके निलंबन से संबंधित पत्र बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बुधवार को इंजीनियरिंग विभाग में तैनात एक ट्रैकमैन ड्यूटी पर देरी से पहुंचा था। इस पर कार्यालय अधीक्षक पीपी सिंह ने उसके कई थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद किसी अन्य कर्मचारी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। मामला डीआरएम के संज्ञान में आया तो विभागीय कार्रवाई हुई है। पीपी सिंह उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी भी हैं। संगठन के मंडल मंत्री शलभ सिंह ने घटना की वीडियो बुधवार को ही सीनियर डीईएन के व्हाट्सएप पर भेजकर कार्रवाई की अपील की थी। साथ ही आरोपी को संगठन से निष्काषित करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें