बिलारी (मुरादाबाद)। मूंढापांडे के नियामतपुर इकरौटिया टोल प्लाजा के कर्मचारियों की पिटाई करने वाले अभी पकड़े भी नहीं गए थे कि सोमवार रात इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की पिटाई कर दी गई। गाड़ी निकालने के दौरान पैसे को लेकर हुए विवाद में कर्मचारियों को पीट दिया। इस मामले में नोमान और फरमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इब्राहीमपुर स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारी दीपक पांडे ने बिलारी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट है। जिसमें उसने बताया था कि सोमवार रात करीब नौ बजे इब्राहिमपुर गांव निवासी नोमान और उसका साथी फरमान गाड़ी लेकर आए। गाड़ी निकलने के दौरान पैसे मांगने को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों ने गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो दोनों ने टोल कर्मी और उसके साथी कर्मचारी के साथ मारपीट की और धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद एक आरोपी नोमान को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई।