फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 76 साल बाद दरियापुर को जोड़ने के लिए बनेगा पुल और सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आजादी के 76 साल बाद दरियापुर गांव को जोड़ने के लिए पक्की सड़क और बूढ़ी रामगंगा पर पुल बनेगा। शासन ने कार्य के लिए लोनिवि को चार करोड़ 37 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शीघ्र ही कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। संभावना है कि जनवरी तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रोड और बूढ़ी राम गंगा पर पुल का निर्माण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके पहले पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने राज्यसभा सांसद रहते हुए दरियापुर गांव को गोद लिया था। ग्रामीण वर्षों से यहां सड़क और पुल बनाने की मांग कर रहे थे। अमर उजाला ने ग्रामीणों के सड़क पर उतरने के बाद खबरें प्रकाशित की। इसे जनसरोकार का मुद्दा बनाया। अमर उजाला ने इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कई बार सवाल किया। वे सड़क और पुल बनाने के लिए लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद से पैरवी करते रहे। ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया था कि बरसात के बरसात के दिनों में गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर जाता है। पक्का रास्ता न होने से गांव में कोई इमरजेंसी हो जाए तो गांव में एंबुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड तक नहीं पहुंच सकती है।इस मामले में दरियापुल के रहने वाले अमीचंद्र सैनी ने भाजपा नेताओं के यहां काफी भागदौड़ की थी।
विज्ञापन


सड़क और पुल के लिए शासन से आठ करोड़ 74 लाख मंजूर

तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जून 23 में शासन को करीब नौ करोड़ दस लाख रुपये का प्रस्ताव शासन भेजा था। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पैरवी के लिए रोड और पुल के लिए वित्त समिति ने मंजूरी दी। इसके बाद रोड इस प्रस्ताव की फाइल नाबार्ड में अटक गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फिर इस मामले में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के अलावा शासन के अधिकारियों से दीपावली के समय बात की थी। चार दिन पहले रोड और पुल के लिए शासन से मंजूरी दी। शासन ने रोड और बूढ़ी रामगंगा पुल के लिए आठ करोड़ 74 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें से चार करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। पुल की लंबाई 58.12 मीटर होगी। इस बारे में लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवेद खां का कहना है कि उनको रोड और पुल निर्माण के लिए शासन से शासनादेश मिल गया है। सहायक अभियंता अरविंद अग्रवाल का कहना है कि अभी टेंडर और अन्य प्रक्रियाओं में करीब डेढ़ माह लगेंगे।
विज्ञापन

गांव पहुंचने के वैकल्पिक मार्ग लंबे और जटिल
कांठ तहसील से पायंदापुर होते हुए दरियापुर के लिए रास्ता जाता है। इस मार्ग की लंबाई 15 किमी है, लेकिन रास्ते में घना जंगल पड़ता है। दूसरा मार्ग कांठ तहसील से गेंडाजूड, भगवानपुर रैनी होते हुए 25 किलोमीटर दूर दरियापुर गांव जाता है। इस मार्ग के लिए दो बार नौ करोड़ 61 लाख और नौ करोड़ दस लाख का एस्टीमेट भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें