मुरादाबाद। अपने अखबार के दम पर अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूफी अंबा प्रसाद को नगर निगम नहीं जानता है। मोहल्ला फैजगंज कानूनगोयान स्थित छापाखाना उनके स्मारक के रूप में जाना जाता है। छापाखाने पर नगर निगम ने एक लाख रुपये टैक्स बकाये का नोटिस चस्पा कर दिया है। निगम की इस कार्रवाई से लोगों में रोष है।
सूफी अंबा प्रसाद का छापाखाना काफी जर्जर हालत में है। इसकी देखभाल करने वाले सूफी अंबा प्रसाद मेमोरियल समिति के पदाधिकारी सतीश स्वरूप भटनागर ने बताया कि यह नोटिस करीब 10 दिन पहले नगर निगम की ओर से चस्पा किया गया है। इससे पहले कभी कोई नोटिस नहीं मिला। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन देकर विरोध भी जताया जा चुका है।
छापाखाना गेट पर जो नोटिस चस्पा किया गया है, उसमें भी गड़बड़ी है। नोटिस में किसी के नाम का उल्लेख नहीं है। नाम के स्थान पर सिर्फ मैनेजर कायस्थ सभा लिखा है। भवन संख्या की यूआईडी 14120006 अंकित है। इसमें बकाया गृहकर 29,284 रुपये, जलकर के रूप में 29,824 रुपये,