गजरौला। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा कि एसआईआर फाॅर्म भरने से कोई वंचित नहीं रहना चाहिए। बृहस्पतिवार को हाईवे किनारे स्थित एक होटल में नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह और एसआईआर का सम्मेलन आयोजित हुआ।
पूर्व सांसद ने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को समझाएं और उनके फाॅर्म भरें। वहीं भंडारा भी हुआ। जिसमें पूर्व सांसद ने राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। मौके पर जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, गिरीश त्यागी, कैलाश त्यागी, अमित शर्मा, राजीव चौधरी, आलोक चौहान, धर्मेंद्र सैनी, सुनील गुप्ता, पिंकी रानी वर्मा, विकास बाबू आदि मौजूद रहे।
-