फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एचपीसीएल के अफसर पर हमले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं, थाना प्रभारी निलंबित

Fri, 20 Mar 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सहायक प्रबंधक प्रवीण पटेल पर चार लोगों ने हमला कर दिया था। इस मामले में 12 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। बदायूं में एचपीसीएल के दो अफसरों की हत्या के बाद मुरादाबाद की घटना की शिकायत लखनऊ तक पहुंच गई तो एसएसपी ने पूरे प्रकरण को चेक कराया। जिसमें पुलिस की लापरवाही सामने आने पर कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार को निलंबित कर दिया और उनकी जगह इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को नया प्रभारी नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के जीए हेड ने 12 फरवरी को कटघर थाने में कटघर के जैतिया शाहदुल्लापुर निवासी अंशु और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि एचपीसीएल भारत सरकार का एक उपक्रम और महारत्न कंपनी है। जिसमें प्रवीण पटेल कंपनी में सहायक प्रबंधक हैं। कटघर क्षेत्र के गांव में कंपनी गैस पाइप लाइन बिछा रही है। प्रवीण पटेल 12 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे जैतिया शाहदुल्लापुर में साइट पर गए थे। इसी दौरान अंशु ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इसी बीच बदायूं में इसी कंपनी से जुड़े दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई। फिर मुरादाबाद का मामला भी तूल पकड़ गया और शिकायत लखनऊ तक पहुंच गई। एसएसपी सतपाल अंतिल ने मामले की समीक्षा की तो पुलिस की लापरवाही सामने आई। एसएसपी ने कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार को निलंबित कर दिया। उनकी जगह जीएसटी चोरी प्रकरण की जांच कर रहे एसआईटी के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को कटघर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि किसी मामले में संवेदनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में एचपीसीएल के अधिकारी पर हमला करने वाले आरोपी लोकेश कुमार उर्फ अंशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विवेचना में रंगदारी वसूलने की धारा भी बढ़ाई है। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी को निलंबित किया गया था नए इंस्पेक्टर से चार्ज लेते ही उस मामले पर काम शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर आरोपी लोकेश कुमार उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कटघर के ह्रदयपुर गांव निवासी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान और जांच के आधार पर केस में रंगदारी मांगने की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें