फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 11 सेक्टर में बंटा ईदगाह क्षेत्र, ड्रोन से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईद की नमाज को लेकर ईदगाह क्षेत्र को 11 सेक्टर में बांटा गया है। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं जबकि नमाज के दौरान पांच ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हर सेक्टर की जिम्मेदारी सीओ और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को दी गई है। सुरक्षा में नौ सीओ, पांच इंस्पेक्टर, 100 दरोगा, 275 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 25 महिला सिपाही तैनात की गई हैं। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में 100 सीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 30 ऊंची इमारत पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। 4 वॉच टावर बनाए गए हैं जहां से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। छह विशेष टीम आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए रहेंगी। 20 बैरियर पर बॉडीवार्म कैमरे के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेगी। 50 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी रहेंगे और एक-एक कंपनी पीएसी और आरआरएफ जवानों की तैनात रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें