फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल सटटेबाजी में नौ लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। आईपीएल सट्टेबाजों का गढ़ पाकबड़ा बन गया है। गुरुवार देर रात पुलिस ने आईपीएल में चल रही सट्टेबाजी को पकड़ने के लिए रतनपुर कलां गांव में कई स्थानों पर छापामारी कर 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की कार्रवाई देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन

पाकबड़ा और इसके आसपास के इलाके में सट्टेबाजी चल रही है। आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाजों का सीजन शुरू हो जाता है। रतनपुर कलां गांव में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में लगातार आईपीएल पर सट्टेबाजी कराई जा रही है। रात भर ग्रामीण परेशान रहते हैं। इसके बाद पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर आईपीएल सट्टेबाजी करा रहे नौ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास काफी नगदी और मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं। देर रात में हुई इस कार्रवाई से सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी योगेन्द्र कृष्ण यादव ने बताया कि पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हाईटेक हो गया है आईपीएल सटटा कारोबार
आईपीएल सट्टे का कारोबार पूरी तरह से हाईटेक हो गया है। पूरा कारोबार मोबाइल पर करते हैं और पैसों का लेन-देन ऑनलाइन किया जाता है। सरगना एक कमरे में बैठ कर सट्टेबाजी का कारोबार करता है और किसी को पता भी नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें