मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या में नौ मरीजों का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को नौ नए मरीज मिले। इसमें सरकारी लैब की जांच में छह, ट्रूनेट मशीन में दो और एंटीजन में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। संक्रमितों मरीजों को कोविड अस्पताल और होम आईसोलेशन में भेजा गया है।
कोरोना संक्रमण का दौर जारी है। सैंपलों की संख्या बढ़ने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को ट्रूनेट मशीन और एंटीजन किट से जांच की गई। सैंपल कलेक्ट कर सरकारी लैब में जांच के लिए भेजा गया। वहीं सरकारी लैब की जांच रिपोर्ट भी आई। इसमें छह लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा ट्रूनेट मशीन की जांच में दो लोग पॉजिटिव मिले। जबकि जिले में एंटीजन किट से 1756 लोगों की जांच की गई। इसमें सिर्फ एक मरीज संक्रमित मिला। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 10255 हो गई है। इसमें से 9394 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।