फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ गई भांजी ने मामा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से परेशान होकर कहा, कर लूंगी आत्महत्या

Tue, 24 Jan 2023 12:49 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/ढबारसी(अमरोहा)। आईपीएस अधिकारी पर रिश्ते की भांजी ने प्रेम विवाह का विरोध किए जाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया है। आत्महत्या करने की भी युवती बात कर रही है।
विज्ञापन

 रविवार को एक युवती का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी के साथ वायरल हो गया, जिसमें युवती कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। वह बालिग है, लेकिन उसके मामा जो पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वह उसको धमका रहे हैं। पुलिस ने उनके दबाव में उसकी ससुराल के सदस्यों को उठा लिया है।
  मेरी ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। युवती ने अपने देवर व ननद का अपहरण करने का भी आरोप लगाया है। युवती ने अमरोहा के एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उसके ससुराल के लोगों व उसके पति को सुरक्षा प्रदान करें।
विज्ञापन

 यदि उसके साथ कोई अनहोनी घटना हो गई तो वह पति के साथ आत्महत्या कर लेगी। जिसके लिए उसके मामा जो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हैं वह जिम्मेदार होंगे। युवती का प्रेमी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा का कहना है कि एक युवक ने अपनी बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसी के संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें