फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में मुरादाबाद को मिल सकती हैं नई रोडवेज बसें, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। परिवहन निगम के अधिकारियों के दावे के मुताबिक एक माह के भीतर मुरादाबाद को नई बसें मिल सकती हैं। मांग के अनुसार शुरूआती चरण में 100 बसें मुरादाबाद को मिलनी हैं। बसों के आने का सिलसिला जुलाई के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा। वर्तमान में मुरादाबाद मंडल के सात डिपो में परिवहन निगम की 493 बसें पर चल रही हैं।
विज्ञापन

इनमें से 165 बसें सात लाख किलोमीटर या 10 वर्ष की संचालन अवधि पूरी कर चुकी हैं। इसके बावजूद इन्हें रूटों पर दौड़ाया जा रहा है। नतीजतन ये बसें बीच सफर में अक्सर खराब हो जाती हैं। इसके चलते यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्यशाला में कलपुर्जों के अभाव के कारण इन बसों की मरम्मत ठीक से नहीं पाती। इन कारणों से मेरठ, दिल्ली रूट पर यात्रियों को बसों के अभाव का सामना करना पड़ता है। आए दिन मुरादाबाद डिपो पर यात्रियों बसों के लिए घंटो परेशान होते देखा जा सकता है। इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण लोग उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड जाने वाली बसों में भी भीड़ है। मुरादाबाद डिपो पर हरिद्वार, देहरादून तो पीतलनगरी डिपो पर हल्द्वानी, रामनगर की बसों के लिए लोग काफी देर तक खड़े रहते हैं। मंडल में नई बसें आने से यात्रियों की ये समस्याएं हल जाएंगी। आरएम दीपक चौधरी का कहना है कि परिवहन निगम चुनाव ड्यूटी से मिली धनराशि से बसें खरीद रहा है। उम्मीद है कि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में मुरादाबाद में कुछ बसें पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें