फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम को झूठ बोलने की बीमारी : नवेद मियां-000

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आजम खां ने मंगलवार रात चुनावी सभा में नवाब खानदान पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने यहां तक कहा था कि जिन्हें चुनाव में किन्नरों की संख्या के बराबर तक वोट नहीं मिले उनकी राय की जरूरत नहीं है। जिसके बाद नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने भी पलटवार किया है। प्रेस को जारी बयान में नवेद मियां ने कहा कि आजम खां को जेल में रहने के कारण माइथोमेनिया नामक झूठ बोलने की बीमारी हो गई है।
विज्ञापन




रामपुर में लोकसभा सदस्य चुने जाने के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 23 जून को मतदान होगा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार रामपुर में सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। सपा नेता आजम खां ने 12 जून को किला मैदान परिसर में जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि आजम को अब नहटौर चले जाना चाहिए। इसके बाद मंगलवार रात को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आजम खां ने नवाब खानदान के लिए कहा कि विधानसभा चुनाव में जिन्हें महज तीन हजार वोट मिले जबकि जिले में किन्नरों की संख्या भी इससे अधिक है। इससे यह तय होता है कि किन्नरों के वोट भी पूरे नहीं मिले। इस बयान को लेकर बुधवार दोपहर को नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने भी प्रेस को बयान जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नवेद मियां ने कहा कि आजम खां को जेल में रहने के कारण माइथेमेनिया नामक झूठ बोलने की बीमारी हो गई है। सपा शासन में मुजफ्फरनगर के दंगों के बीच सैफई में जो नाच होता था उसे नवाबों से जोड़कर बताना आजम की इसी बीमारी का सबूत है। नवेद मियां ने कहा कि आजम ने एक विशेष वर्ग पर अमर्यादित टिप्पणी की है जबकि हकीकत यह है कि आजम हमेशा से ही इसी वर्ग के साथ रहे हैं। रामपुर के जिन लोगों ने आजम को अर्श से फर्श तक पहुंचाया उन्हें किन्नर बताना पूरे शहर के लोगों का अपमान है। नवेद मियां ने कहा कि आजम खां ने कहा है कि रामपुर में सिर्फ किला और खासबाग पैलेस ही पक्के थे, इसके अलावा कोई पक्का मकान नहीं था। आजम के इस झूठ पर हंसी आती है क्योंकि आजम और उनके प्रत्याशी आसिम राजा ने नवाबों के बनवाए गए स्कूल कॉलेजों में ही शिक्षा हासिल की है। आजम खां ने मेरे और मेरे बेटे के अलग-अलग पार्टियों में होने पर कटाक्ष किया है। आजम को क्या मुलायम परिवार की बहू का भाजपा में होना नजर नहीं आता। आजम खां को अब अपना वो बयान भी याद नहीं रहा, जिसमें उन्होंने मुलायम सिंह की धोती के नीचे खाकी नेकर होने की बात कही थी।
नवेद मियां ने कहा कि मंगलवार रात का आजम खां का भाषण किले की सभा की विफलता की बौखलाहट है। यह तय है कि सपा चुनाव हार रही है। अब इस परिवार का पतन आरंभ हो चुका है। कहा कि वो आजम खां के उम्मीदवार की शिकस्त के लिए ही घनश्याम लोधी के साथ हूं। उन्होंने कहा कि नहटौर से इंपोर्ट आजम को रामपुर का इतिहास पढ़ना चाहिए। रामपुर नवाबों की वजह से ही औद्योगिक और शिक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे था लेकिन आजम खां ने सत्ता में आने पर इस जिले को तबाह व बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें