फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों की गर्दन रेतकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की निगरानी बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के घोसीपुरा गांव में पेपर कटर से अपने दो बेटों की गर्दन रेतकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की निगरानी बढ़ा दी गई है। अस्पताल में महिला कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को तैनात कर दिया है। महिला के ठीक होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कटघर के घोसीपुरा निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी प्रीति ने शनिवार दोपहर करी बारह कमरा बंद कर अपने बेटे दक्ष (08)और आदर्श उर्फ नक्ष 04) की गर्दन पेपर कटर से रेत दी थीं। इस बाद महिला ने भी अपनी गर्दन पर चाकू चलाया गया था।
इस घटना में छोटे बेटे नक्ष की मौत हो गई थी। जबकि महिला और उसके बड़े बेटे दक्ष को गंभीर हालत में टीएमयू में भर्ती कराया गया था अब महिला की हालत में धीरे धीरे सुधार होने लगा है। अस्पताल में महिला की निगरानी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की निगरानी बढ़ाई है। ठीक होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें