फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के पहले जुमे पर उमड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पवित्र रमजान के पहले जुमे पर शहर की सभी मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ रही। शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद ने शहर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। वहां नायब शहर इमाम सैयद फहद अली ने नमाज अदा कराई। बाद में सभी ने मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ की। नायब इमाम ने इस मौके पर अपनी तकरीर में रमजान के पूरे महीने इबादत करने की अपील की।
विज्ञापन

मोहल्ला शाह बुलाकी साहब चक्कर की मिलक स्थित मस्जिद में मुफ्ती दानिश कादरी ने जुमे की नमाज अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुरान पाक की तिलावत के साथ ही कुरान को समझने की भी कोशिश करें। यही कुरान पाक अमल का मुहब्बत का पैगाम देता है। इसके अलावा मस्जिद जामिया नईमियां, मरकज लाल मस्जिद, जीआईसी चौराहे के निकट स्थित किले वाली मस्जिद समेत शहर की सभी मस्जिदों में रोजेदारों की काफी भीड़ रही। असर की नमाज के बाद इफ्तारी का सामान खरीदने वालों की बाजारों में भी भीड़ रही। शाम को इफ्तारी के बाद तरावीह की नमाज में भी मस्जिदों में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें