फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बार में पार्टी देने गए सिपाही के बेटे की हत्या, दोस्त पर शक, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 14 Nov 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जन्म दिन पर राही होटल स्थित बार में दोस्त के साथ पार्टी करने गए सिपाही के इकलौते बेटे हिमांशु उर्फ हनी सिंह (22) की बाइक सवार युवकों ने पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जहर से मौत की आशंका में विसरा सुरक्षित रखा गया है। 

परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पिटाई की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपियों के अलावा बार में गया दोस्त भी पुलिस के शक के घेरे में है। रामपुर में तैनात सिपाही रविंदर का परिवार प्रकाश नगर में रहता है। 
विज्ञापन


परिवार में पत्नी और तीन बेटियों के अलावा इकलौता बेटा हिमांशु था। वह अमरोहा कांठ रोड पर स्थित कालेज में एमए का छात्र था। सिपाही ने बताया कि हिमांशु का सोमवार को जन्मदिन था। 

उसने घर पर जन्मदिन मनाया और दोस्तों के साथ खाना खाया था। इसके बाद एक दोस्त के साथ रात करीब दस बजे वह घर से निकला था। इसके बाद मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उनको पुलिस ने फोन कर बताया कि हिमांशु सांई अस्पताल में है। 
विज्ञापन

वह लोग अस्पताल पहुंचे तो हिमांशु मृत हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि हिमांशु अपने दोस्त के साथ राही होटल स्थित बोटमस बार एंड 
रेस्टोरेंट में गया था। उन दोनों ने बार में दो बियर पी और बाहर निकले। 

बार के गेट के पास मौजूद दो अज्ञात युवकों से हिमांशु और उसके दोस्त का विवाद हो गया। युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने हिमांशु से मारपीट की। पिटाई से वह फर्श पर गिरा तो चारों आरोपी भाग गए। 

बार के मैनेजर डीके सिंह ने बताया कि हिमांशु का दोस्त उसकी देखभाल करने लगा। उसको अस्पताल ले जाने के लिए बार के कर्मचारियों ने ऑटो बुलाया। ऑटो के आने के बाद दोस्त भी होटल में हिमांशु को छोड़कर चला गया था।

सहारनपुर में इंस्पेक्टर हिमांशु के ताऊ राजेंद्र सिंह का कहना है कि हिमांशु की हत्या की गई है। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि बार के सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों के बारे में जानकारी का प्रयास किया जा रहा है। परिवार वालों ने देर शाम तक हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें