पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां पाकिस्तान में सोहनी-महिवाल की प्रेम कथा पर कैलेंडर शूट करेंगे। इसके लिए वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित शहर गुजरात के दौरे पर हैं। कैलेंडर शूट के लिए उन्होंने सत्तारूढ़ पीटीआई का समर्थन मिलने का भी दावा किया है। उन्हें उम्मीद है कि इससे दोनों देशों के बीच दोस्ती को बढ़ावा मिलेगा।
सोहनी गुजरात के मोहल्ला बक्शुपुरा में रहती थीं। वह मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार की बेटी थीं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने वहां मौजूद सोहनी का घर देखा और फोटो शूट के लिए लोकेशन तलाश की। नवाब काजिम अली खां के मीडिया प्रभारी काशिफ अली खां ने बताया कि बुखारा से आए उजबेक व्यापारी मिर्जा इज्जत बेग से सोहनी को प्यार हुआ था। इज्जत बेग को बाद में स्थानीय लोगों ने महिवाल कहा। सोहनी और महिवाल दोनों चेनाव नदी में डूब गए।