फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में मर्डर: युवक को पीट-पीटकर मार डाला, स्मैक के पैसे नहीं देने पर वारदात.. शरीर में मिले 20 जख्म

Sat, 03 Feb 2024 06:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

स्मैक के पैसे नहीं देने पर तस्कर ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपी लगातार युवक से अपने पैसे मांग रहा था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नशे में वारदात का अंजाम दिया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक रेलवे कॉलोनी के खंडहर नुमा क्वार्टर में स्मैक के रुपये न देने पर तस्कर ने गोविंद (30) की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। युवक से आरोपी कई दिनों से पैसे मांग रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गोविंद की पत्नी गुलिस्ता ने कटघर के डबल फाटक हड्डी मिल निवासी साजिद उर्फ लंबू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मझोला में मंडी समिति के सामने रहने वाली गुलिस्ता ने बताया कि शादी बिलारी के टांडा अमरपुर निवासी गोविंद के साथ हुई थी। उसका एक बेटा है। गोविंद स्मैक और सलोचन का नशा करता था। जिस कारण गुलिस्ता ने उसका साथ छोड़ दिया था। महिला ने बताया कि उसका पति रेलवे स्टेशन पर रहता था।

वह नशा का लती थी। साजिद उर्फ लंबू स्मैक और सलोचन बेचता है। गोविंद ने भी साजिद से स्मैक खरीदी थी। इसके वह रुपये मांग कर रहा था। शुक्रवार रात गोविंद सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक के पास रेलवे के खंडहर नुमा क्वार्टर में अन्य युवकों के साथ मौजूद था। इसी दौरान वहां साजिद पहुंच गया।
विज्ञापन


उसने गोविंद से अपने रुपये मांगे। गोविंद ने रुपये देने से इनकार किया तो साजिद ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। सिर, हाथ, पैर, पीठ और सीने पर बीस से ज्यादा हमले किए। जिससे गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोविंद के सिर, हाथ, पैर, सीने और पसलियां टूट गई थीं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें