फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में दिनदहाड़े हत्या: पत्नी के साथ ससुराल से आ रहे युवक को मारी गोली, बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम

Thu, 22 Aug 2024 03:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, धनारी(संभल)

सार

धनारी में पत्नी के साथ ससुराल से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे युवक को तीन युवकों ने गोली मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गए। संभल एसपी ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनारी थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहे भगवान सिंह (22) को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। मुंह पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने घटना स्थल पर पहुंच लोगों से जानकारी ली।

विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव गौरीपुरा गांव के भगवान सिंह दिल्ली में काम करते थे। परिजनों के अनुसार 22 जून को उसकी शादी थाना क्षेत्र के गांव मझोला फतेहपुर से हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भगवानदास अपनी पत्नी मीरा को ससुराल से दूसरी बार विदा कराकर लौट रहा था। इसी बीच गौरीपुरा गांव के नजदीक पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद तमंचे से मुंह पर गोली मार दी और फरार हो गए।

युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मीरा की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। फॉरेंसिक और पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसपी गुनावत ने बताया कि युवक की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या की है। घटना के अनावरण के लिए टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें