फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने 4110 वर्ग मीटर भूमि से हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को गांव मैनाठेर में नगर निगम की 4110 वर्ग मीटर भूमि पर नींव आदि बनाकर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। साथ ही अवैध कब्जे से मुक्त हुई भूमि को चिह्नांकित कर उसकी देखरेख के लिए कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है। नगर निगम ने अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि की कीमत 4.11 करोड़ रुपये बताई है।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति प्रभारी राजीव लोचन पाठक ने बताया कि ग्राम मैनाठेर में लाकड़ी फाजलपुर बाईपास रोड से कान्हा गोशाला मार्ग से सटी गाटा संख्या-1009 व 1045 में स्थित नगर निगम में निहित 3110 व 1000 वर्गमीटर भूमि पर कुछ लोगों ने एक स्थान पर नींव भरकर तथा दूसरे स्थान पर धान बो कर अवैध कब्जा कर लिया था। जानकारी होने पर एसडीएम सदर से वार्ता के बाद नगर निगम टीम लेखपाल के साथ मौके पर पहुंची।
टीम ने भूमि का चिह्नांकन करने के साथ संबंधित भूमि से अवैध कब्जा हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षक हेमेंद्र को भूमि की निशानदेही करा दी गई है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार तथा तहसील लेखपाल केशव विश्नोई के अलावा नगर निगम का प्रवर्तन दल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें