फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जिले की गौशालाओं की देखरेख करे नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव ने सर्किट हाउस मुरादाबाद में नगर निगम, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, नमामि गंगे, जल निगम, विद्युत विभाग एवं डूडा द्वारा अपने विभाग से संबंधित प्रमुख पर विभागीय योजनाएं, समस्याएं एवं शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कराए जा रहे कार्यो का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया
विज्ञापन

नगर निगम के द्वारा कराए जा रहे कार्यों का प्रजेंटेशन दिया गया । नगर निगम को ग्रीन आर्किटेक्चर एवं कार्बन उत्सर्जन को दृष्टिगत रखते हुए परियोजनाएं एवं प्लान बनाने हेतु कहा गया।कान्हा गौशाला के संबंध में निर्देश दिए गए शमशान में लकड़ी की जगह गोबर के उपलों का प्रयोग किया जाए और नगर निगम जनपद की बाकी गौशालाओं की देखरेख करे।कहा कि गोबर का पेंट में सरकारी भवन पर प्रयोग किया जाए। पूरे शहर के सीवरेज को एसटीपी से कवर करें एवं सीडीओ इसको मॉनिटर करें ।
डूडा को प्रत्येक मलिन बस्ती को पीने योग्य पानी एवं सीवर से कवर करने को कहा। लोगों के निर्माण के नक्शे पास करने की ऑन लाइन व्यवस्था के लिए एमडीए को कहा गया। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान सीडीओ से कहा कि इसकी बहुत शिकायतें आ रही हैं। इसे वह खुद देखें।
विज्ञापन

विद्युत निगम अधिकारियों को लाइनलॉस रोकने के निर्देश दिए। बिजली चोरी पकड़ने और भ्रष्टाचार रोकने को इंटेलीजेंस सिस्टम बनाने को कहा।
नगर आयुक्त से कहा कि ई पाठशाला में निर्धन और अल्पसंख्यकों को अधिक लाभ मिलना चाहिए। शहर के चौराहों पर दिव्यांग जनों के लिए प्रॉपर व्यवस्था की जानी चाहिए, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ट वीडियो एनालिटिक्स तकनीक का सहारा लेकर प्लान बनाया जाए।भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य जगहों पर स्काईवॉक का निर्माण कराने हेतु प्लान बनाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें