फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के विकास को शासन से नगर निगम को मिले 12 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की खस्ताहाल सड़कों और लड़खड़ाई पेयजल व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। शासन से 12 करोड़ रुपये की धनराशि नगर निगम को विकास के लिए मिले हैं। 15वें वित्त की इस धनराशि का उपयोग सबसे अधिक शहर की खराब सड़कों की दशा सुधारने तथा जर्जर पेयजल व्यवस्था को ठीक करने पर किया जाएगा। शहर के कुछ खस्ताहाल पार्कों की दशा भी सुधरेगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजय चौहान ने इस धनराशि के प्राप्त होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विकास के दृष्टिकोण से शहर में सबसे अधिक सड़क और पेयजल व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त की नगर निगम स्तर पर एक समिति बनी है। जिसके मेयर विनोद अग्रवाल अध्यक्ष और वह सचिव हैं। पांच पार्षद इस समिति के सदस्य हैं। इस समिति की 27 मई को बैठक बुलाई गई है। उसमें विकास के मद्देनजर प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सड़क, पेयजल के अलावा पार्कों के विकास को भी लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें