फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आजम खां के करीबी पूर्व सीओ आले हसन कोर्ट में पेश, भेजे गए अस्थायी जेल

Tue, 11 Aug 2020 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
पूर्व सीओ को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद आजम खां करीबी पूर्व सीओ आले हसन को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने उनको सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर से उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वो कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने उनको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया। फिलहाल, उन्हें अस्थाई जेल में रखा जाएगा, जहां कोरोना संक्रमण की जांच के बाद स्थायी जेल भेजा जाएगा।

सपा सांसद मोहम्मद आजम खां के करीबी रहे पूर्व सीओ आले हसन खां का वर्चस्व था। सपा सरकार के जाने के बाद सांसद आजम खां समेत उनके करीबियों पर भी शिकंजा कसा जाने लगा। 
विज्ञापन


पूर्व सीओ आले हसन खां के खिलाफ भी किसानों की जमीनें कब्जा कराने, तोड़फोड़ करने, मारपीट करने समेत तमाम आरोपों में 54 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश मामलों में उनकी जमानत हो चुकी है, लेकिन आगापुर की जमीन कब्जाने के एक मामले में जमानत नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

कोर्ट ने उन्हें गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। सोमवार को वह कोर्ट में पेश होने के लिए रामपुर आए थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और थाने ले आई थी। यहां उनसे पूछताछ की गई थी। 

उनके कब्जे से एक फर्जी आधार कार्ड, एक फर्जी पुलिस परिचय पत्र तथा एक फर्जी आदेश उच्च न्यायालय इलाहाबाद का बरामद हुआ। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने आले हसन खां को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि, अभी कोरोना संक्रमण की वजह से उन्हें अस्थाई जेल भेजा गया है, जहां उनकी जांच होने के बाद स्थायी जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें