फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रक्षाबंधन पर सड़कों पर निकले अधिक वाहन, शहर से लेकर देहात तक जाम

विज्ञापन
दलपतपुर रझेडा नदी पुल के पास कंटेनर में घुसी रोडवेज बस, लगा जाम।
विज्ञापन
मुरादाबाद। इस्लाम नगर-धारक नगला बाईपास और जामा मस्जिद ताजपुर मार्ग बंद होने और रक्षाबंधन पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक वाहन सड़कों पर आने के कारण यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। शनिवार को ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो शहर से लेकर देहात तक लोग जाम से जूझते रहे जिस कारण बहनों को भाइयों के तक पहुंचने में भी देरी हो गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड के काशीपुर से वाहन यूपी के ठाकुरद्वारा में प्रवेश करते हुए धारक नगला चौराहे पर पहुंचकर इस्लाम नगर होते हुए कांठ रोड पर कोठीवाल डेंटल कॉलेज के पास पहुंचते हैं। यहां से छोटे और हल्के वाहन शहर की ओर प्रवेश करते हैं और दूसरे जिलों या दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शेरुआ अगवानपुर चौराहे से पाकबड़ा बाईपास से होते हुए दिल्ली हाईवे पर भेजा जाता है लेकिन पिछले तीन दिन से इस्लाम नगर-धारक नगला बाईपास पर बाढ़ का पानी आने के कारण बंद है। इसके अलावा चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए इस्तेमाल होना वाला जामा मस्जिद-ताजपुर मार्ग भी दो दिन से बंद है। इन दोनों मार्गों के बंद होने से ठाकुरद्वारा से मुरादाबाद के लिए ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद मार्ग पर ही सभी वाहनों को गुजारा जा रहा है। यह मार्ग भी जगह-जगह टूटा पड़ा है।
शनिवार को रक्षाबंधन के कारण इस मार्ग पर इतने वाहन आ गए कि ठाकुरद्वारा से लेकर मुरादाबाद तक जगह-जगह जाम लग गया। भोजपुर और धारक नगला के बीच पड़ने वाले ढेला नदी के पुल पर तो लंबा जाम लग गया। सुबह से लेकर रात तक कई बार इस पुल पर जाम लग गया। छोटे बड़े सभी तरह के वाहन यहां फंस गए। कार, ट्रक, रोडवेज और निजी बसें भी जाम में फंसी रहीं। इसके अलावा सिरसवां दोराहे पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसमें ठाकुरद्वारा के अलावा बाजपुर और टांडा से आने वाले वाहन भी दोराहे पर फंस गए। भोजपुर थाने की पुलिस बार बार जाम खुलता रही लेकिन बार-बार यहां जाम लगता रहा। काशीपुर तिराहे पर पुलिस ने भारी वाहनों को दलपतपुर जीरो प्वाइंट से पाकबड़ा और दिल्ली की ओर भेजे गए जबकि कार और छोटे वाहनों को शहर में प्रवेश किया गया लेकिन इस तिराहे पर भी वाहन जाम लगता रहा।
विज्ञापन

प्रेेम वंडरलैंड पुल और हनुमान मूर्ति तिराहे के अलावा डबल फाटक पर भी लोग जाम से जूझते रहे। रेलवे स्टेशन के सामने भी कई बार जाम लगा हालांकि यहां तैनात पुलिस कर्मी भी जाम खुलवाने को जूझते रहे। टीआई अनुराधा सिंघल ने बताया कि सामान्य की तुलना में रक्षाबंधन पर अधिक वाहन सड़क पर निकलते हैं। इसके अलावा ठाकुरद्वारा से शहर की ओर आने और जाने वाले दो मार्ग बंद हैं। जिस कारण कुछ जगह जाम की समस्या उत्पन्न हुई थी लेकिन ज्यादा देर दिक्कत नहीं रही।
-
अगवानपुर में लगा तीन किमी जाम, रेंगते रहे वाहन

शेरुआ चौराहे पर गड्ढे में ट्रक खराब होने से लगा जाम
अगवानपुर। कांठ रोड पर शेरुआ चौराहे पर शनिवार को गड्ढे में ट्रक फंसकर खराब हो गया। इसके बाद पेपर मिल चौराहे से दीवान शुगर मिल तक करीब तीन किमी तक लंबा जाम लग गया। यहां करीब छह घंटे तक वाहन रेंगते रहे। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने जा रहे लोग जाम में फंसकर बेहाल हो गए।
शुक्रवार की देर रात मुरादाबाद से छजलैट की ओर जा रहा ट्रक शेरुआ चौराहे पर गहरे गढ्डे में फंस कर खराब हो गया था। शनिवार को चालक और परिचालक सड़क में पहिया खोलकर ट्रक ठीक करने लगे। इससे मार्ग पर एक समय में एक तरफ से एक वाहन पास होने का रास्ता रह गया। शनिवार की सुबह 10 बजे से एक वाहन के निकालने के चक्कर में वाहनों की दोनों ओर लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। देखते-देखते अगवानपुर-शेरुवा चौराहे पर पाकबड़ा, मुरादाबाद, अगवानपुर और कांठ से आने-जाने वाले वाहन चौराहे पर जमा हो गए। इस दौरान सरकारी और निजी एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। वहीं रक्षाबंधन के त्योहार के लिए जा रहीं महिलाएं भी जाम में फंस गई। रोडवेज बस और निजी वाहनों में सफर कर रहे बच्चों में चीखपुकार मचने लगी। बच्चों को रोता देख महिलाएं भी परेशान हो गई। इस दौरान अगवानपुर पेपर मिल चौराहे से दीवान शुगर मिल तक लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस व सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने अगवानपुर चौकी के सिपाहियों के साथ जाम खुलवाने के लिए कमान संभाली। चिन्हित स्थानों पर सिपाही तैनात करने के बाद जाम खुल गया। इसके बाद ही वाहन चल सके।
-
इन चौराहों पर जाम से जूझते रहे लोग

- शहर में दिल्ली रोड पर कांशीराम नगर गेट, मानसरोवर गेट और गांगन तिराहा, कांठ रोड पर पीएसी तिराहा, किला तिराहा, हरथला में भी लोग जाम से जूझते रहे। कोठीवाल डेंटल कॉलेज तिराहे के पास पुलिस इस्लाम नगर की ओर जाने वाले वालों को बैरियर लगाकर रोक रही थी। जिस कारण इस चौराहे पर भी लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें