फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरियों को लुभा रहा हस्तशिल्प का सामान

Sun, 03 Apr 2016 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में सजा हस्तशिल्प बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवा केंद्र (साईं मंदिर के बगल) दीनदयाल नगर में लगा हस्तशिल्प बाजार एवं प्रदर्शनी में लगा हस्तशिल्प का सामान शहरवासियों को लुभा रहा है। लकड़ी से बने डिजायनर आइटमों के साथ ही खानपान, वस्त्र, सजावटी सामानों के स्टालों पर सामानों को देखने और खरीदने को लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को संयुक्त निदेशक उद्योग देशराज गौतम ने हस्तशिल्प मेले का दीप प्रज्वलन किया। शाम के समय बाजार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की तो वहीं स्टालों पर मौजूद सामानों के बारे में घूम घूमकर पूछताछ करते रहे।

बच्चों में ऊंट की सवारी, झूलों का खास क्रेज रहा। खानपान की दुकानों में भी लोगों ने जायके का लुत्फ उठाया। पान का स्पेशल स्वाद भी लोगों ने खूब लिया। घरों में जरूरत का तमाम सामान हस्तशिल्प मेले की खासियत है। यहां पर 125 स्टाल लगे हैं। कई मायनों में ऐसे सामान जो आमतौर पर दुकानों में आसानी से नहीं मिल पाते रहे वह हस्तशिल्प बाजार में मौजूद हैं। 
विज्ञापन


हस्तशिल्प बाजार एवं प्रदर्शनी में चल रहे सांस्कृतिक आयोजन में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। स्टेज पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने का मजबूर किया। शाम में देर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें