बुधवार शाम सूरज बाहर गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। देर रात सूरज की लाश डबल फाटक पुल के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ी मिली। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में बुधवार रात रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अमरोहा के बड़वाला का रहने वाला सूरज (25) मुरादाबाद के कटघर में अपने भाई के साथ किराये के मकान में रहता था। वह पॉलिश का काम करता था। बुधवार शाम वह बाहर गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा।
देर रात सूरज की लाश डबल फाटक पुल के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ी मिली। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।