युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दानिश सैफी और वार्ड एक की सभासद के पुत्र जुनैद आलम समेत तीन लोगों के खिलाफ रविवार को कस्बे के रोहित ठाकुर ने गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया।
मुरादाबाद के गांधीनगर निवासी गौरव रस्तोगी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह ऑनलाइन और घर-घर जाकर सामान की सप्लाई कराने का काम करता है। 20 जुलाई को उसके कर्मचारी ठाकुरद्वारा क्षेत्र में सामान की सप्लाई कर रहे थे।
इस दौरान वे गांव कमलापुरी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पानी पीने लगे। तभी दो बाइक पर सवार चार लोग पेट्रोल पंप पर आए। चारों ने क्षेत्र में वाहन से सामान बेचने का विरोध किया। गाली-गलौज करते हुए चारों आरोपियों ने उसके ड्राइवर कुंदरकी निवासी आनंद स्वरूप और मुरादाबाद के थाना कटघर निवासी जतिन को पीटा।
मारपीट की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर अज्ञात चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।