मिलन का अरमान रहा अधूरा: रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा युवक, पुलिस के हूटर की आवाज सुनकर भागा
Sun, 25 Aug 2024 01:47 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
सार
ठाकुरद्वारा में प्रेमिका से मुलाकात करने के लिए युवक रात को उसके घर पहुंच गया। इस बीच पुलिस की गाड़ी का हूटर की आवाज आ जाने से युवक मौके से फरार हो गया। वह अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गया। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
रात में अपनी प्रेमिका से मिलने ठाकुरद्वारा पहुंचा युवक गश्त कर रही पुलिस के वाहन के हूटर की आवाज सुनकर भाग खड़ा हुआ। वह अपनी बिना नंबर की बाइक को वहीं छोड़ गया, जिसे पुलिस चौकी उठा लाई। शनिवार को प्रेमी युगल के परिजन चौकी पहुंच गए और उनकी शादी कराने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले कोई कार्रवाई न करते हुए बाइक वापस कर दी। सुरजननगर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कोतवाली के एक गांव निवासी युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों छुप-छुप कर मिलते रहते थे।
शुक्रवार की रात प्रेमी बाइक लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। दोनों गांव में ही थे, तभी अचानक पुलिस की गाड़ी गश्त करते हुए वहां पहुंच गई। गाड़ी के हूटर की आवाज सुनकर युवक अपनी बिना नंबर की बाइक को छोड़कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस बिना नंबर की बाइक को चौकी में ले गई। पुलिस ने बाइक का पता लगाने का काफी प्रयास किया। बाद में दोनों के परिजन पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कहा कि दोनों की शादी कर दी गई है। चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि बिना किसी कार्रवाई के युवक की बाइक लौटा दी।