कटघर थाना क्षेत्र के एक गांव में करंट लगने से युवती की मौत हो गई। युवती रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। परिजनों ने बताया कि युवती ने गलती से बिजली का तार पकड़ लिया था।
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के देहरी गांव स्थित शादी में शामिल होने के लिए आई सेजल (20) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवती ने शौचालय में जाने के दौरान बिजली का तार पकड़ ली थी। इस कारण उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
युवती अपनी तहेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेपल निवासी किसान ओमकार सिंह की बेटी सेजल परिवार के साथ तहेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक दिन पहले देहरी गांव आई थी।
ओमकार के बड़े भाई सतेंद्र सिंह की बेटी की शादी के पहले रविवार को मढ़े का कार्यक्रम आयोजित था। किसान की बेटी देर रात करीब एक बजे वाशरूम में गई थी। इस बीच भ्रम में युवती बिजली का तार पकड़ ली। करंट की चपेट में आने पर उसकी चीखें निकल गई।
विज्ञापन
आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो सेजल अचेतावस्था में पड़ी थी। परिवार के लोग उसे डॉक्टर के यहां लेकर गए। डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस बारे में थाना प्रभारी कटघर संजय कुमार ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बताया कि घटना अकस्मात हुई है।