फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, 14 माह बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 08 Feb 2024 10:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला थाना क्षेत्र में 14 माह पहले वाहन चालक की मौत हो गई थी। चालक के भाई ने इसके लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। डीआईजी के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाने में टाटा मैजिक चालक धर्म सिंह की हत्या के 14 माह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। चालक के भाई ने आरोप लगाया है कि धर्मसिंह की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मझोला के एकता विहार में किराये के मकान में की थी। पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के हिरनखेड़ी निवासी प्रेम सिंह ने डीआईजी से शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसका छोटे भाई धर्म सिंह की शादी बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी ममता के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ममता अपने पति धर्मसिंह को साथ लेकर मुरादाबाद के मझोला के एकता काॅलोनी में रहने लगी थी।

ममता और धर्मसिंह की एक बेटी और एक बेटा है। धर्मसिंह टाटा मैजिक चलाता था। प्रेम सिंह का आरोप है कि धर्म सिंह के मकान पर अमरोहा के रजबपुर निवासी सतेंद्र का आना जाना था। इस दौरान ममता और सतेंद्र के बीच संबंध हो गए थे। इसकी भनक लगने पर धर्मसिंह ने विरोध किया था।
विज्ञापन


प्रेम सिंह का दावा है कि उसके भाई ने उसे फोन पर इसकी जानकारी दी थी। 8 दिसंबर 2022 को ममता ने प्रेमी के साथ मिलकर धर्मसिंह की गला दबाकर हत्या करवा दी थी। इसके बाद शव लेकर हिरनखेड़ी पहुंच गई थी। ममता ने बताया था कि धर्मवीर की अचानक तबीयत खराब हो गई है।

उसे घर लेकर आ रही थी कि रास्ते में धर्मसिंह की मौत हो गई है। परिजनों ने शक होने पर मंडी धनौरा थाने की पुलिस को सूचना दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। लेकिन पुलिस ने घटनास्थल मझोला क्षेत्र में होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

मझोला थाने पहुंचे तो यहां भी पुलिस ने टकरा दिया गया। डीआईजी मुनिराज जी के आदेश पर केस ममता और सतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें