फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अध्यक्ष पद पर एक और महासचिव के लिए तीन ने कराया नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में दूसरे दिन बुधवार को भी वकीलों ने नामांकन पत्र जमा किए। अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सिन्हा बबली ने नामांकन कराया। महासचिव पद के लिए अशोक कुमार सिंह, जावेद हसन और दिलीप कुमार झा ने अपने अपने नामांकन कराए हैं। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के छह , महासचिव के छह , कोषाध्यक्ष के छह , संयुक्त सचिव के सोलह, सदस्य सीनियर कार्यकारिणी सीनियर के तेरह, सदस्य जूनियर कार्यकारिणी के 18 उम्मीदवारों ने नामांकन कराए हैं। दो दिन में 72 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कराए हैं। अब 12 फरवरी को प्रत्याशी नामांकन पत्र जा करा सकेंगे।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 मार्च को मतदान किया जाएगा और 12 मार्च को परिणाम आएंगे। पिछले दो दिन से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए एक और महासचिव पद के लिए तीन वकील अपने अपने समर्थकों के साथ कचहरी में घूमे और बार चुनाव समिति के समक्ष अपने नामांकन पत्र जमा किए। इनके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए आशीष उपाध्याय, अनिल कुमार भारती और अनिल कुमार विश्नोई ने नामांकन कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार राघव, अरविंद मोहन मेहरोत्रा, कमाल अख्तर, आशुतोष मिश्र ने नामांकन कराए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बचन सिंह, काजी सौलत हुसैन और महेंद्र सिंह चौहान ने पर्चा दाखिल किया। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए भूपेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, नबाब इंतजार, मिंटू सिंह, अरुण शर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह, पुनीत चौहान, पुष्प कुमार यादव, जरीफ अहमद और आवरण अग्रवाल, मोहम्मद फरीद ने अपने अपने नामांकन कराएं। सदस्य सीनियर कार्यकारिणी के लिए राजकुमार गौतम, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अरविंद कुमार सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार शर्मा आकाश, श्याम रंजन भारद्वाज हुसैन हैदर नकवी, बिजेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र कराया। सदस्य जूनियर कार्यकारिणी के लिए शाइस्ता परवीन,तारा सिंह,दिव्य सरन, सुगंधा सैनी, मोहम्मद तालिब, मुफाहिद अली,ज्योति दिवाकर, सुनील कुमार सक्सेना, योगेश त्रिपाठी,नाजिम खान सोनी शर्मा,रवि प्रकाश शर्मा ने अपने नामांकन कराएं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संजीव राघव समेत चार ने कराए नामांकन
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में बुधवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार वकीलों ने नामांकन कराए हैं। संजीव कुमार राघव, अरविंद मोहन मेहरोत्रा, कमाल अख्तर, आशुतोष मिश्र ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी ने कराई नामांकन पत्र संपन्न
मुरादाबाद। नामांकन कराने में एल्डर कमेटी से विजय गुप्ता, सुभाष चंद्र गर्ग, सुधीर गुप्ता, जगदीश सरन एवं चुनाव समिति से नरेंद्र सिंह चौहान, शमशेर सिंह, अनिल कुमार सिंह, सतीश कुमार विश्नोई, रमेश सिंह आर्य, संजय सक्सेना सोनी, आशकार हुसैन, जगदीश चंद्र मिश्रा, मनोज गुप्ता, कपिल विश्नोई, प्रमोद प्रत्येक, अरशद परवेज, अनिल कुमार चौहान, ओमपाल सिंह विवेक शर्मा संजय यादव, संदीप खन्ना, खलीकजुम्मा, अजयवीर त्यागी, अजयपाल सिंह की भूमिका रही।



12 फरवरी को भी होगा नामांकन
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 12 फरवरी को भी की जाएगी। अन्य प्रत्याशी वार्षिक चुनाव में उम्मीदवार बनना चाहते हैं वह अपना नामांकन 12 फरवरी को भी करा सकते हैं। जिन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। वह भी एक फार्म बार कार्यालय से लेकर 12 फरवरी को जमा कराएंगे।
2578 मतदाताओं की सूची जारी
इस बार वार्षिक चुनाव में 2578 मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है । जिस पर आपत्ति भी मांगी गई है। यदि किसी बार के सदस्य को इस सूची से कोई आपत्ति है तो वह बार कार्यालय में दे सकता है। जिस पर विचार किया जाएगा। इसके बाद संशोधित सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें