फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पत्नी ने घर में बुलाए थे भाई और उसके दोस्त, ड्यूटी से आते ही पति ने दरवाजा खोला तो जमकर हुई पिटाई

Sun, 08 Oct 2023 10:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी  समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले बैंक कैशियर ने अपनी पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें कैशियर ने बताया कि पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर उस पर हमला कराया है। जालौन जनपद इंद्रा नगर ऊरई निवासी देवेंद्र कुमार केनरा बैंक की केनरा बैंक की सिरसखेड़ा शाखा में कैशियर के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


देवेंद्र कुमार अपनी पत्नी सपना वर्मा और पांच वर्षीय बेटी के साथ मझोला के लाइन पार चाऊ की बस्ती में रहते हैं। देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पत्नी ने अपने भाई सुनील वर्मा को बुला रखा था। घर का दरवाजा खोलते ही जालौन के ऊरई निवासी सुनील वर्मा, उसका दोस्त पंकज पांचाल और दो अज्ञात लोग घर में घुस आए।

आरोपियों ने हॉकी और लात घूंसों से उन्हें बुरी तरह पीटा। आरोप है कि धारदार हथियार से भी हमला किया गया। देवेंद्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी सपना वर्मा, साले सुनील वर्मा, पत्नी के दोस्त पंकज पांचाल और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और एसपी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

तमंचा लेकर घूमता मिला जिला बदर बदमाश

सिविल लाइंस पुलिस ने जिला बदर आरोपी रिजवान उर्फ रियाज को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी रिजवान उर्फ रियाज के खिलाफ गोकशी में कार्रवाई की थी। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट में भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

जिला प्रशासन ने आरोपी रिजवान उर्फ रियाज को 23 अगस्त 2023 को जिला बदर कर दिया था। इस आदेश के अनुसार आरोपी जिले की सीमा के अंदर नहीं रह सकता था। इसके बावजूद आरोपी अपने घर पर ही रह रहा था।

शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपी रिजवान उर्फ रियाज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें