फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: विवेचनाओं में लापरवाही पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, बिजनौर जिले के लिए किया कार्यमुक्त

Sun, 08 Oct 2023 10:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एसएसपी से कुछ लोगों ने चौकी इंचार्ज की शिकायत की थी। इसके बाद सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर से जांच करवाई गई। रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाने की अगवानपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज मृदुल कुमार को विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर एसएसपी हेमराज मीना ने लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद दरोगा को बिजनौर जनपद ट्रांसफर के लिए कार्यमुक्त कर दिया। अगवानपुर चौकी क्षेत्र में कई घटनाएं हुई थीं।

विज्ञापन


चोरी की घटना का भी चौकी इंचार्ज खुलासा नहीं करा पाए थे। इसके अलावा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे थे। एसएसपी के पास कुछ लोग चौकी इंचार्ज की शिकायत लेकर पहुंचे थे। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर से रिपोर्ट मांगी थी।

रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पिछले दिनों डीआईजी की ओर से दरोगा और इंस्पेक्टर के किए गए ट्रांसफर लिस्ट में भी मृदुल कुमार का नाम था। इस लिए लाइन हाजिर करते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर बिजनौर ट्रांसफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें