फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Weather: चटख धूप से बढ़ा मुरादाबाद का तापमान, सुबह-शाम ठंडी हवाओं से ठिठुरन

Sat, 10 Feb 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में लगातार धूप निकलने से जनजीवन सामान्य हो गया है। सुबह और शाम को बर्फीली हवा चलने से ठिठुरन जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में वेदर साफ रहेगा। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में मौसम साफ होने के बाद फुटबाल खेलते खिलाड़ृृी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी का पहला सप्ताह बीतने के साथ ही ठंड में राहत मिलनी लगी है। शुक्रवार को चटख धूप निकली थी और हवा भी तेज नहीं थी। इसकी वजह से तापमान सामान्य रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नमी 80 फीसदी थी, जो शाम को 67 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति भी पांच से दस किलोमीटर रही।

अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अब मंगलवार तक मौसम साफ रह सकता है।
विज्ञापन


चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है। दिन में सर्दी का अहसास कम रहेगा, लेकिन सुबह-शाम अभी ठंड बनी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें