फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad weather: हल्की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड, सप्ताह भर बादलों में छिपा रहेगा सूरज...छाएगा कोहरा

Tue, 28 Nov 2023 10:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है। कोहरा छाने से वाहन चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में ठंड से बचने की जुगत में बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई है। इससे पहले मौसम सोमवार से ही बदला बदला नजर आया। मौसम विज्ञानियों ने पूरे सप्ताह सूरज बादलों में छिपे रहने व कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। पड़ोसी राज्यों में बारिश के कारण मौसम पर यह प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन


धूप के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। सोमवार को ठंडी हवाओं व बादलों के बीच सूरज गायब रहा। लोगों ने पिछले दिनों के मुकाबले सोमवार को दिन में ज्यादा ठंड महसूस की। अब धीरे धीरे इसी तरह मौसम का रुख बदलेगा।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी आरके सिंह के मुताबिक आने वाले पांच दिन में धूप दिखने की संभावना बहुत कम है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में छोटे बच्चों को खास देखभाल की जरूरत है। सुबह-सुबह व शाम को छोटे बच्चों को लेकर घर से बाहर न निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें