फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पुलिस की वर्दी पहनकर ठेकेदार की चेकिंग कर डाली, नकली नोटों का सौदागर बता 40 हजार रुपये ले उड़े

Thu, 19 Oct 2023 03:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में ईंट भट्ठा ठेकेदार को दो ठगों ने रोक लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर उसकी तलाश ली। उसकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए और उसे नकली नोटों का सौदागर बताकर धमकाया। इसी बीच आरोपी उसे थाने ले जाने लगे। इसी बीच आरोपी बाइक दौड़ाकर मौके से भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। संभल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी महबूब अंसारी बिहार के समस्तीपुर में ईंट भट्ठा पर मजदूरों की ठेकेदारी करता है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिहार से ट्रेन से मुरादाबाद आया था।

रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद वह ई-रिक्शा में जिला कारागार के लिए बैठ गया था। महबूब ने बताया कि उसका साला मुबारिक जेल में बंद है। वह उससे मिलाई करने जा रहा था। गुरहट्टी चौराहे पर उतरने के बाद वह पैदल ही जिला कारागार की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने खुद को पुलिस कर्मी बताकर उसकी तलाशी शुरू कर दी। आरोपियों ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि वह नकली नोटों का सौदागर है। आरोपियों ने महबूब की जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। उसे धमकाया कि ये नकली नोट हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों ने उससे ये भी कहा कि बताओ तुम्हारे साथ और कितने लोग इस गैंग में शामिल हैं। इसी बीच आरोपियों ने उससे थाने चलने के लिए कहा। महबूब कुछ समझ पाता। उससे पहले ही आरोपी बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग गए।

पीड़ित ने काफी दूर तक आरोपी की बाइक का पीछा किया लेकिन वह बाइक को तेजी से दौड़ाकर उसकी आंखों से ओझल हो गए। पीड़ित ने तुरंत 112 पर कॉल की और पुलिस बुला ली। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर और थाना प्रभारी आरपी शर्मा मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद पीड़ित से पूछताछ करने के बाद आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें