विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि केस की सुनवाई रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा के बयानों के कारण रुकी हुई है। पिछली कई तारीखों से उनके वकील द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र अदालत में पेश किया जा रहा है।
अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा बुधवार को बीमारी के कारण कोर्ट में पेश नहीं हुईं। जिस कारण सुनवाई टल गई। अदालत ने सुनवाई के लिए 30 तारीख लगा दी है। अदालत ने जयाप्रदा के खिलाफ समन जारी करते हुए उन्हें तलब किया है।
विज्ञापन
2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे।
आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर के पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि केस की सुनवाई रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा के बयानों के कारण रुकी हुई है। जिसमें पिछली कई तारीखों से उनके वकील द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र अदालत में पेश किया जा रहा है।
मंगलवार को जयाप्रदा के वकील अभिषेक भटनागर ने उनकी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया। जिसपर सुनवाई के बाद अदालत ने जयाप्रदा को समन जारी करते हुए 30 अक्तूबर को तलब किया है।