फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: संभल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी वॉल्वो बस, 30 यात्री जख्मी...जिला अस्पताल पहुंचाए

Mon, 11 Dec 2023 10:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

संभल हाईवे ताहरपुर गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार महिलाएं और बच्चे जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद-संभल हाईवे पर पलटी बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद-संभल हाईवे पर रविवार रात ताहरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार वॉल्वो बस स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

विज्ञापन


इनमें से गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को पुलिस ने एंबुलेंसों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक वॉल्वो बस में सवार सभी यात्री मुरादाबाद शहर की ही बताए है, जो संभल से मंगनी कार्यक्रम में शामिल होकर वॉल्वो बस से मुरादाबाद को लौट रहे थे।

जब बस संख्या यूपी 21 बीएन 7611 मुरादाबाद-संभल रोड पर गांव ताहरपुर के पास स्पीड ब्रेकर पर पहुंची, तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में महिलाएं और बच्चे भी थे। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे के चलते मुरादाबाद संभल रोड पर जाम लग गया। पुलिस को वाहनों की रूट डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटी बस को सीधा कराया गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद मुरादाबाद संभल रोड पर यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें