फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad:  मूंढापांडे टोल पर जमकर हंगामा, कर्मचारियों को पीटा, फ्री में नहीं निकलने दिया तो गुस्साए युवक

Mon, 11 Dec 2023 10:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

टोल मैनेजर पृथ्वी राठी ने बताया कि करीब दस वाहनों में सवार युवक फ्री में निकलने के लिए बहस करने लगे। जब कर्मचारियों ने इससे इनकार कर दिया तो वह मारपीट करने लगे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एसपी सिटी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद टोल पर मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में नियामतपुर इकरौटिया टोल प्लाजा पर कार सवारों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोपी फ्री दस गाड़ियां निकालना चाहते थे। कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन्हें बेल्टों से पीटा और बूथ बैरियर हटाकर गाड़ियां दौड़ाकर भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन


टोल प्लाजा मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर गाड़ियों के नंबर के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मैनेजर पृथ्वी राठी ने बताया कि रविवार दोपहर 2.40 बजे टोल प्लाजा पर कार्य चालू था। इसी दौरान मुरादाबाद से रामपुर की ओर दस कारों का काफिला आया। बूथ बैरियर बंद होने के कारण सभी कारें रुक गई।

तीन चार युवक कारों से उतरे। उन्होंने फ्री में कारें निकालने के लिए बूथ बैरियर हटाने लगे। ड्यूटी पर तैनात कर्मी अश्वनी कुमार और पुष्पेंद्र शर्मा ने इसका विरोध किया। आरोप है कि युवक भड़क गए और उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। अश्वनी और पुष्पेंद्र शर्मा ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान कारों से उनके साथी भी आ गए। कर्मचारियों ने बूथ के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि दरवाजा खिड़की तोड़ कर आरोपी अंदर घुस गए और उन्होंने बेल्टों से दोनों कर्मचारियों की पिटाई की। जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। इसी बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बूथ बैरियर हटाकर गाड़ियां निकालकर भाग गए।

घटना की सूचना मिलने पर मूंढापांडे थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया। दोनों कर्मियों के हाथ, नाक पर चोटें आईं हैं। पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि टोल मैनेजर पृथ्वी राठी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। दस गाड़ियों के नंबर बताए गए हैं।  

उत्तराखंड और लखनऊ की गाड़ियां

पुलिस टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है। काफिले में शामिल गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन मुरादाबाद, संभल, रामपुर, लखनऊ और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर एआरटीओ पंजीकृत हैं। काफिले में सफारी, सेंट्रो, स्विफ्ट डिजायर, क्वालिस कारें शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें