फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां

Fri, 10 Jun 2022 05:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुगलपुरा थाना क्षेत्र में दोपहर में जुमे की नमाज के बाद अधिकांश लोग अपने-अपने घर चले गए थे। इसी बीच बच्चे और युवाओं की टोली ने जुलूस निकाल कर नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग की। प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद विशेष समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। इससे माहौल गरमा गया। प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन


मुगलपुरा थाना क्षेत्र में दोपहर में जुमे की नमाज के बाद अधिकांश लोग अपने-अपने घर चले गए थे। इसी बीच बच्चे और युवाओं की टोली ने जुलूस निकाल कर नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग की। प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। सेक्टरों में बांट कर शहर में मजिस्ट्रेट लगाए गए।

बच्चे और युवाओं की इन टोलियों ने जामा मस्जिद चौराहे से ईदगाह चौराहे तक कई चक्कर लगाए, जिससे माहौल गरमा गया। अंत में पुलिस को लाठी भांजनी पड़ीं। इसके बाद प्रदर्शन करने वाले भाग निकले। डीएम और एसएसपी का कहना है कि नमाज शांति पूर्ण संपन्न हुई है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। कुछ बच्चों ने प्रदर्शन किया था। उन्हें समझकर घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें