फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: प्रधान और किसान एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं, राकेश टिकैत बोले-  युवा नशाखोरी से दूर रहें

Tue, 20 Jan 2026 08:00 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी

सार

बिलारी में प्रधान किसान एकता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि युवा नशाखोरी से दूर रहे। इसके अलावा प्रधान प्रत्याशी कम खर्च करे।
विज्ञापन
बिलारी में बोलते राकेश टिकैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढकिया नरू गांव में 51 फीट ऊंची प्रतिमा वाले चौधरी चरण सिंह स्मारक स्थल पर ग्राम प्रधान संगठन की ओर से प्रधान किसान एकता महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान संगठन और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी पहुंचे।

विज्ञापन


वहीं दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रधानों और किसानों से आपस में समन्वय बनाकर रखने और अपने अपने संगठन मजबूत बनाने का आह्वान किया। महासम्मलेन में मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधान और किसान एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं।

कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा अपनी ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में प्रधानों ने अपने प्रयासों से जो गांव मॉडल और आर्गेनिक बनाए हैं, उन्हें दूसरे क्षेत्र के लोग देखने जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और उनकी पूरी कमेटी गांव के साथ अपने स्कूल को भी मॉडल बनाएं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि बच्चों के नाम से एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के माहौल में प्रधान पद प्रत्याशी ज्यादा खर्चे न करें।

किसी तरह के नशे को बढ़ावा न देते हुए नशाखोरी को जड़ से खत्म करें। ग्रामीण युवा अच्छी शिक्षा पर ध्यान दें, झगड़ों से बचें। उन्होंने कहा कि प्रधान, किसान या शिक्षक अपने संगठनों को मजबूत बनाएं। राकेश टिकैत ने अपनी भाषा में रीजन और सीजन पर भी ध्यान देने को कहा।

कहा कि केंद्र सरकार ने भी मोटे अनाज को लेकर नीति बनाई है। महासम्मेलन की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के पूर्वी यूपी के अध्यक्ष घनश्याम यादव और संचालन प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुनील लाठर पूर्व प्रधान हरोरा ने किया।

ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह ने कहा कि किसान संगठन का साथ मिलने से देश भर में ग्राम पंचायतें भी मजबूत होंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि प्रधानों की जायज मांगों को सरकार से पूरा कराने में भाकियू टिकैत का पूरा सहयोग मिलेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें