फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajraula: आनंदा डेयरी में पांच दिन चली कार्रवाई, दस्तावेज जब्त कर ले गई आयकर टीम, 25 सदस्य रहे जांच में शामिल

Tue, 20 Jan 2026 02:17 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला

सार

गजराैला स्थित आनंदा डेयरी में आयकर विभाग की टीम ने लगातार पांच दिन तक जांच की। इसके बाद टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज को ले गई है। 
विज्ञापन
दूध डेयरी प्लांट पर आईटी की रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंदा डेयरी में पांच दिन तक आयकर विभाग की टीम ने जांच की। सूत्रों का कहना है कि वह डेयरी से रिकॉर्ड साथ लेकर गई है। 15 जनवरी को आयकर विभाग की टीम ने आनंदा डेयरी में छापा मार कार्रवाई शुरू की थी।

विज्ञापन


करीब 25 सदस्यीय टीम ने डेयरी में दाखिल होते ही सभी गेट बंद करा दिए थे। अधिकारी और कर्मचारियों के फोन भी कब्जे में ले लिए थे। टीम ने डेयरी में लगातार रहकर जांच की। गड़बड़ी पकड़ने के लिए डेयरी के रिकॉर्ड खंगाले गए।

सोमवार को पांचवें दिन दोपहर तक डेयरी में रहकर अपना अभियान जारी रखा। शाम को टीम यहां से चली गई। पुष्ट सूत्रों का कहना है कि टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज भी ले गई है। हालांकि उसके आने या जाने की स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि उनको आयकर विभाग की टीम की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें